मीनू बनी अध्यक्ष और रमा हुई सचिव
लेक सिटी वेलफेयर क्लब के हुए चुनाव संपन्न

शेयर करें -
Adobe_Express_20230307_2211290_1
Adobe_Express_20230306_1641530_1
Adobe_Express_20230307_2243320_1
Adobe_Express_20230307_2254570_1
Adobe_Express_20230305_2324290_1
Adobe_Express_20230307_2305070_1
Adobe_Express_20230305_2336010_1
Adobe_Express_20230307_1832450_1
Adobe_Express_20230307_1842400_1


नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब के वार्षिक चुनाव आज रविवार को गोबर्धन हॉल सेवा समिति मल्लीताल में सम्पन्न हुए। सर्वसम्मति से क्लब के चुनाव में मीनू बुधलाकोटी को अध्यक्ष और रमा भट्ट को सचिव बनाया गया।


इसके अलावा ज्योति ढौंडियाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमिता साह कनिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपा रौतेला को उपसचिव, कविता त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष, प्रगति जैन को सांस्कृतिक सचिव, दीपा पांडे को मीडिया प्रभारी व रेखा जोशी को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। इनके अलावा जीवंती भट्ट, रेखा पंत, आशा पांडे, प्रेमा अधिकारी व दीपिका बिनवाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। जबकि रानी साह को

संरक्षिका और हेमा भट्ट को संस्थापिका बनाया गया। क्लब के पदाधिकारियों ने 2 नए सदस्य खष्टी बिष्ट और देविका वर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
क्लब के चुनाव में चुनाव अधिकारी पूर्व अध्यक्ष आशा पांडेय और सह चुनाव अधिकारी दीपा पांडेय रही। इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष रानी साह, निवर्तमान सचिव दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, विनीता पांडे, आभा साह, सोनू साह, मंजू बिष्ट, जीवंती भट्ट, आशा पांडे, रितु डालाकोटी, संगीता श्रीवास्तव, मंजू बिष्ट, लीला राज, उर्मी बिष्ट, तुषी साह, नीरू साह आदि सदस्य मौजूद थे।

Image is not loaded

शेयर करें -

शेयर करें – नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब के वार्षिक चुनाव आज रविवार को गोबर्धन हॉल सेवा समिति मल्लीताल में सम्पन्न हुए। सर्वसम्मति से क्लब के चुनाव में मीनू बुधलाकोटी को अध्यक्ष और रमा भट्ट को सचिव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Image is not loaded

You cannot copy content of this page