

नैनीताल में मची महिला होली की धूम
तल्लीताल विनीता पांडे के निवास में विधायक सरिता आर्या ने लगाए ठुमके
वीडियो में देखें महिला होली का डांस

नैनीताल। तल्लीताल स्थित सिंचाई खंड के पूर्व अधीक्षण अभियंता (कुमाऊं) दीपचंद पांडे एवं विनीता पांडे के निवास पर महिला होली का हुजूम उमड़ा। इस दौरान


महिलाओं ने होली गीतों पर जमकर नृत्य किया। महिलाओं ने एक दूसरे को टीका लगाया और गले मिलकर बधाई दी। बैठकी महिला होली में महिलाओं ने जमकर होली गाई और डांस किया।

इस मौके पर महिला होली यारो के साथ विधायक सरिता आर्या ने भी डांस कर होली में चार चांद लगाए और एक दूसरे को होली की बधाई दी। इस मौके पर हेमा कांडपाल, जीवंती भट्ट, रानी साह, कविता त्रिपाठी, आभा साह, सभासद प्रेमा अधिकारी, सोनू साह, डॉ पल्लवी, ज्योति ढौंडियाल, दिव्या साह, रेखा जोशी, उर्मी रावत, अंजु नयाल, गौरी पांडे, कविता कांडपाल, शीला साह, गीता डालाकोटी, कमला डालाकोटी, आरती बिष्ट, कंचन जोशी समेत कई महिला होलियार मौजूद थे।

Related Posts


शेयर करें – नैनीताल। तल्लीताल स्थित सिंचाई खंड के पूर्व अधीक्षण अभियंता (कुमाऊं) दीपचंद पांडे एवं विनीता पांडे के निवास पर महिला होली का हुजूम उमड़ा। इस दौरान महिलाओं ने होली गीतों पर जमकर नृत्य किया। महिलाओं…