

युग मंच का 27 वां होली महोत्सव हुआ शुरू
चंपावत से नैनीताल पहुंचे होलियारों ने खूब जमाया रंग

नैनीताल। युग मंच के
तत्वावधान में 27 वां होली महोत्सव बृहस्पतिवार को नयना देवी मंदिर में चंपावत से पहुंचे होलियारों ने खड़ी होली में जमकर रंग जमाया।



इसके बाद होलियारों की टीम और महिला होलीयारों की टीम होली गायन करते हुए जुलूस के साथ श्री राम सेवक सभा में पहुंची उसके बाद अतिथि गणों ने रंग उड़ा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान अतिथियों का सम्मान किया गया।
नैनीताल में होली की धूम अपने चरम पर है। होली महोत्सव में चंपावत से आई खड़ी होली की टीमों ने रंग जमाया, वहीं शहर की विभिन्न महिला टीमों ने और बाल होली में सी आर एस टी इंटर कॉलेज तथा भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के बाल होलयारो ने होली गीत की प्रस्तुति कर सभी को झूमने को मजबूर कर दिया।
चंपावत खेती खान से डॉ देवेंद्र ओली के नेतृत्व में आई “होली आयोजन एवं डॉक्यूमेंट्री निर्माण समिति” ने नैना देवी मंदिर परिसर से खड़ी बोली का सुंदर शुभारंभ किया। साथ ही भोटिया बाजार एवं राम सेवक सभा मल्लीताल के प्रांगण में खड़ी बोली गा कर सभी को मंत्रमुग्ध किया।

होली महोत्सव के दौरान वरिष्ठ महिला होलयार रजनी चौधरी को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बैठकी महिला होली नैनी महिला एवं जागृति संस्था नैनीताल की टीम का नेतृत्व मंजू रौतेला, नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सूखाताल की टीम का नेतृत्व विजयलक्ष्मी थापा सहित ज्योति भट्ट के नेतृत्व में “ऐपण ग्रुप शेर का डंडा सात नंबर” की टीम द्वारा, संगीता अग्रवाल के नेतृत्व में समर्पण वुमेन

वैलफेयर सोसाइटी नैनीताल द्वारा, तथा, जया पालीवाल के नेतृत्व में आई टीम मेविला माउंट रोज महिला समिति द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी गई। साथ ही नैनीताल क्लब महिला संगठन द्वारा चंद्रा जोशी के नेतृत्व में प्रस्तुतियां एवं स्वांग प्रस्तुत किए गए। साथ ही माँ पाषाण देवी समिति, कल्याणी महिला समिति, मेविला समिति की सभी प्रस्तुतियों हेतु दलों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रत्येक प्रतिभागी को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाडी, विमल चौधरी, गिरीश जोशी, मुकेश जोशी, भुवन बिष्ट के अलावा युग मंच के अध्यक्ष जहूर आलम, सचिव मनोज कुमार मनु, कोषाध्यक्ष भास्कर बिष्ट, होली संचालक के रूप में राजा शाह, होली संयोजक के रूप मे नवीन बेगाना सहित वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र बिष्ट, प्रदीप पांडे, स्वतंत्र लाल शाह, अमित शाह, दीपक सहदेव, अनिल कुमार, कनिका रावत, रफत आलम, संजय आदि द्वारा योगदान दिया गया।
होली समारोह के दौरान विशिष्ट अतिथियों के रूप में संगीतआचार्य डॉ विजय कृष्ण, चंद्र लाल शाह, घनश्याम लाल शाह, डॉo देवेन्द्र बिष्ट, मनोज बिष्ट आदि का प्रोत्साहन सराहनीय रहा।
कार्यक्रम का संचालन डॉo हिमांशु पांडे मित्र एवं मनोज कुमार द्वारा किया गया।
होली महोत्सव के दौरान टीम ने जाके शीश में गंगा सुहाए, संभो तुम क्यों ना खेलो होली सदा,
जाके मस्तक चंदा छाए, संभो तुम क्यों ना खेलो होली सदा आदि होली की प्रस्तुति की गई। होलीयारों में खेतीखान से आये समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह मनराल, उपाध्यक्ष विजय मनराल, सचिव किशोर जुकारिया, कोषाध्यक्ष महेश जोशी, संरक्षक डॉo देवेन्द्र ओली, वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मण सिंह लमगरिया, बहादुर सिंह चंमियाल, लक्ष्मी कांत पांडे, रमेश चंद्र जोशी, विक्रम बोरा, कुंदन सिंह, खिम सिंह, मुकेश राज, गौरव जुकारिया आदि ने योगदान दिया गया।
Related Posts


शेयर करें – नैनीताल। युग मंच केतत्वावधान में 27 वां होली महोत्सव बृहस्पतिवार को नयना देवी मंदिर में चंपावत से पहुंचे होलियारों ने खड़ी होली में जमकर रंग जमाया। इसके बाद होलियारों की टीम और महिला होलीयारों…