सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने फूंका पुतला,
दाम बढ़ाकर जनता के मुंह में फिर मारा तमाचा-अनुपम

शेयर करें -

नैनीताल। महंगाई और सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर जमकर नारेबाजी की।


मल्लीताल के पंत पार्क में नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान नगर अध्यक्ष अनुपम कवडवाल ने कहा कि भाजपा सरकार आए दिन सिलेंडर के दाम बढ़ाकर भोली भाली जनता को लूट रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर जनता के मुंह में तमाचा जड़ा है और जनता इस बार चुनाव में जिस तरह भाजपा सरकार महंगाई कर रही है उसी प्रकार जनता भी अपने कीमती वोट से हराएगी। इस दौरान नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल, कैलाश अधिकारी, एडवोकेट कमलेश तिवारी, डॉक्टर सरस्वती खेतवाल,कुंदन बिष्ट, जेके शर्मा, मुकेश जोशी मंटू, पीके शर्मा, राजेंद्र व्यास, कमल सिंह, सचिन कुमार,जुनैद, बंटू, सभासद सुरेश चंद्र आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

Image is not loaded

शेयर करें -

शेयर करें – नैनीताल। महंगाई और सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर जमकर नारेबाजी की। मल्लीताल के पंत पार्क में नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Image is not loaded

You cannot copy content of this page