“रंग बरसे भीगे चुनर वाली….” होली गीत पर महिलाओं ने लगाए जमकर ठुमके,
हंस फाउंडेशन ने 5 निर्धन महिलाओं को बांटी सिलाई मशीन, कविता गंगोला ने अपनी माता की स्मृति में दिए शाल

शेयर करें -

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठकी महिला होली का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल का टीका लगाकर एक दूसरे को बधाई दी।

इसके बाद होली गीतों पर जिला पंचायत अध्यक्ष बेला टोलिया के साथ महिलाओं ने जमकर डांस किया।
मालरोड स्थित सेंट्रल होटल में आयोजित महिला होली के दौरान महिला होलयारों ने “काहे भिगोया मेरा चीर, कन्हैया तोहे जाने ना दूंगी….”, “ऐसी बंसी बजाई घनश्याम मैं तो छोड़ चली सबकाम….”, “आओ- आओ बृजराज खेले होली…..”, “खेले कैसे जाऊ ओ सखी री….”, आदि होली गीत पर डांस किया।

इस मौके पर लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा हंस फाउंडेशन के सहयोग से पांच निर्धन महिलाओं को सिलाई मशीन बांटी गई, जिसमें लीला बिष्ट, पुष्पा रावत,शकुंतला बिष्ट, जमुना बिष्ट और मेहर खुर्शीद को हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट के हाथों दी गई । इससे पूर्व होली गायन की शुरुआत गणेश वंदना से हुई।

अल्मोड़ा से आयी महिला होलियार लता पांडेय को सम्मानित किया गया। इसके अलावा क्लब ने नगर की पाँच महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

जिसमें
दया पांडेय, खष्टी बिष्ट, नीता, लता रावत व गीता डालाकोटी शामिल है। इसके अलावा भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला ने अपनी माता राजेश्वरी साह की स्मृति में 5 साल भेंट किए।


होली कार्यक्रम में अध्यक्ष रानी साह, सचिव दीपिका बिनवाल, कार्यक्रम संयोजकअमिता साह, दीपा पांडेय, खष्टी बिष्ट मीना पांडे, अनीता साह, हेमा भट्ट, सोनू साह ,दीपा रौतेला,

आभा साह, संगीता सक्सेना, कविता त्रिपाठी, लीला राज, डॉ पल्लवी गहतोड़ी, गीता साह, पुष्पा कांडपाल, कंचन जोशी, आशा पांडेय, रेखा जोशी तुसी साह, प्रगति जैन, कविता गंगोला, प्रेमा अधिकारी, ज्योति साह, भावना रावत, बबीता साह, दीपा बिष्ट, आरती बिष्ट, मनीषा जोशी, अदिति खुराना, सीमा नेगी, नीता, गौरी पांडे, गीता पांडे, मुन्नी तिवारी आदि उपस्थित थे।संचालन प्रगति जैन व दीपा पांडे ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष साह, हिमांशु पांडे मित्र, विमल साह आदि लोगों ने विशेष योगदान दिया

Image is not loaded

शेयर करें -

शेयर करें – नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठकी महिला होली का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल का टीका लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। इसके बाद होली गीतों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Image is not loaded

You cannot copy content of this page