लेक सिटी क्लब की होली महोत्सव आज
महिला होली में
अल्मोड़ा की और नगर की पांच महिला होल्यार होंगी सम्मानित
हंस फाउंडेशन बांटेगा 5 निर्धन महिलाओं को सिलाई मशीन,

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की महिला होली 26 फरवरी आज सेंट्रल होटल में दोपहर 1:00 से होगी। इस दौरान अल्मोड़ा की लता पांडे और नैनीताल की पांच महिला होल्यारों को सम्मानित किया जाएगा।
क्लब के अध्यक्ष रानी साह ने बताया हंस फाउंडेशन की ओर से उत्तराखंड प्रभारी पदमेंदर सिंह बिष्ट द्वारा 5 निर्धन महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की जाएगी साथ ही बुजुर्ग महिलाओं को स्टिक और कान की मशीन भी बांटी जाएगी।
कार्यक्रम संयोजक अमिता साह और सह संयोजक विनीता पांडे ने नगर की सभी महिलाओं से आह्वान किया है कि होली कार्यक्रम में 1:00 बजे मालरोड स्थित सेंट्रल होटल में पहुंचकर होली का आनंद उठाएं। तैयारियों में जीवंती भट्ट, दीपा पांडेय, दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, हेमा भट्ट, कविता त्रिपाठी, कविता गंगोला, दीपा रौतेला, सोनू साह, ज्योति ढौंडियाल ,गीता साह, कंचन जोशी व लीला राज आदि महिलाएं जुटी हुई हैं।
Related

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की महिला होली 26 फरवरी आज सेंट्रल होटल में दोपहर 1:00 से होगी। इस दौरान अल्मोड़ा की लता पांडे और नैनीताल की पांच महिला होल्यारों को सम्मानित किया जाएगा।क्लब के अध्यक्ष रानी…