पूर्व मंत्री ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह का निधन, शोक की लहर
हाल ही में नयना देवी मंदिर के किए थे दर्शन


नैनीताल। यूपी सरकार में राज्यमंत्री रह चुके बाहुबली ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह(73) का हृदय गति रुकने से शुक्रवार को उनके निवास शक्ति फार्म में निधन हो गया। ठाकुर प्रेम प्रकाश के निधन की खबर सुनकर उनके घर पर उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया। उनका अंतिम संस्कार 26 फरवरी रविवार को सुबह 10:00 बजे उनके गृह ग्राम बरहज देवरिया के पैना में किया जाएगा।
यूपी के पूर्व पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका दिल्ली के एक अस्पताल से इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी तो उन्हें परिजन उजाला सिग्नस अस्पताल सितारगंज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बता दें ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह 1986 से 1992 तक सितारगंज के ब्लॉक प्रमुख रहे। इसके बाद 1996 में पहली बार बरहज विधानसभा से विधायक चुने गए। 1997 में पशुपालन, सहकारिता, रेशम उद्योग व मत्स्य विभागों के मंत्री बने। वर्ष 2012 में दूसरी बार बरहज विधानसभा से विधायक चुने गए। पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सभासद नगर पालिका संजय साह ने दुखी मन से बताया कि उन्हें जब ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह के निधन की खबर सुनी तो एकाएक उन्हें विश्वास नहीं हुआ क्योंकि उनकी फोन पर एक-दो दिन पहले दूरभाष पर बात भी हुई थी। लेकिन उनके पुत्र ने रोते हुए बताया कि पापा नहीं रहे तब उन्हें लगा कि मेरा मित्र अब इस दुनिया से विदा हो चुका है। नैनीताल के पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सभासद नगर पालिका संजय साह के ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह घनिष्ठ मित्र थे। अभी चार माह पूर्व नयना देवी मंदिर नैनीताल में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। उसी दौरान संजय साह के साथ मंदिर परिसर में फोटो भी खींची थी। संजय साह बताते हैं कि वह अक्सर नैनीताल घूमने आते थे उन्हें नैनीताल बहुत अच्छा लगता था।
Related

नैनीताल। यूपी सरकार में राज्यमंत्री रह चुके बाहुबली ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह(73) का हृदय गति रुकने से शुक्रवार को उनके निवास शक्ति फार्म में निधन हो गया। ठाकुर प्रेम प्रकाश के निधन की खबर सुनकर उनके घर…