
शनि मंदिर के 23वें स्थापना दिवस पर हुए धार्मिक अनुष्ठान, सैकड़ों लोगों ने भंडारे का किया प्रसाद ग्रहण





नैनीताल। ठंडी सड़क स्थित शनि मंदिर का 23 वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।


शनि मंदिर के व्यवस्थापक हेमचंद जोशी ने बताया कि सुबह के समय मुख्य यजमान वन निगम के एमडी डॉक्टर कपिल जोशी जबकि पूजन कार्यक्रम भगवती प्रसाद जोशी व पुजारी जगदीश जोशी ने अनुष्ठान कराएं। इसके बाद शनि देव को भोग लगाया गया।

भोग लगने के पश्चात नैनीताल नगर के सभी मंदिरों में भोग लगाने के लिए टीम को रवाना किया गया। इसके पश्चात विशाल भंडारा शुरू किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तजनों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। स्थापना दिवस के मौके पर मंदिर परिसर में भक्तजनों द्वारा सुंदरकांड, होली व भजन कीर्तन आयोजित किए गए। इस मौके पर ईश्वर तिवारी, ममता जोशी, दिव्यांशु जोशी, विनोद जोशी, सुमन साह, मंजू रौतेला, रचना, दुर्गा आदि भक्तजन शामिल थे।

Related Posts



शेयर करें – नैनीताल। ठंडी सड़क स्थित शनि मंदिर का 23 वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। शनि मंदिर के व्यवस्थापक हेमचंद जोशी ने बताया कि सुबह के समय मुख्य यजमान वन निगम के…