अडानी ग्रुप के खिलाफ नैनीताल में उतरी कांग्रेस, SBI के सामने दिया धरना, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

शेयर करें -

नैनीताल। हिडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से गौतम अडानी विवादों के घेरे में है वही विपक्ष ने राजनीति शुरू कर दी है। वही अब विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है ।अडानी ग्रुप कि कंपनियों में LIC और सरकारी बैंकों SBI आदि के निवेश के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वावान पर आज सोमवार को नैनीताल नगर कांग्रेस कमेटी ने मल्लीताल स्थित SBI शाखा के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल अनुपम कबड्वाल ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार देश के घोटाले बाजो को सह देकर जनता के साथ छल कर रही हैं। जनता की मेहनत की कमाई डूबने की कगार पर है। स्टेट बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम आज घाटे पर चल रहे है। धरना प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल, गोपाल सिंह बिष्ट, मुकेश जोशी मंटू, पीके शर्मा, राजेंद्र व्यास, कैलाश अधिकारी, शकील, बंटू, वाहिद , सचिन कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Image is not loaded

शेयर करें -

शेयर करें – नैनीताल। हिडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से गौतम अडानी विवादों के घेरे में है वही विपक्ष ने राजनीति शुरू कर दी है। वही अब विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Image is not loaded

You cannot copy content of this page