250 निर्धन जरूरतमंद लोगों को जल्द बांटे जाएंगे कंबल,
क्लब सामाजिक कार्यों में लेता है बढ़ चढ़कर हिस्सा


नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा 8 फरवरी को हंस फाउंडेशन के सहयोग से नैनीताल में निर्धन जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जाएंगे।
कार्यक्रम संयोजक जीवंती भट्ट ने बताया कि 8 फरवरी को डीएसए मैदान में 12:00 से हंस फाउंडेशन की ओर से ढाई सौ निर्धन जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे जाएंगे। क्लब ने कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि शहर के 15 वाडो से करीब ढाई सौ निर्धन जरूरतमंद लोगों को चयनित कर लिया गया है। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या व विशिष्ट अतिथि हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी पदमेंदर बिष्ट होंगे। कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि लेक सिटी वेलफेयर क्लब सामाजिक कार्यों और अपनी संस्कृति बचाने के लिए विभिन्न आयोजन आयोजित कर समाज को एक सूत्र मैं पिरोता आया है। कार्यक्रमों के माध्यम से लेक सिटी वेलफेयर क्लब समाज का एक हिस्सा बन गया है।
कार्यक्रम में रमा भट्ट, दीपिका विनवाल व सभासद प्रेमा अधिकारी को सह संयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम की तैयारी में रानी साह, सोनू साह, कविता गंगोला, कविता त्रिपाठी, दीपा पांडे, कंचन जोशी ,ज्योति ढौंडियाल, हेमा भट्ट , डॉक्टर पल्लवी राय, मीनाक्षी कीर्ति, आभा साह, विनीता पांडे, मीनू बुधलाकोटी, गीता साह, रेखा जोशी, दीपा रौतेला, लीला राज आदि क्लब के सदस्य जुटे हुए हैं।

Image is not loaded

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा 8 फरवरी को हंस फाउंडेशन के सहयोग से नैनीताल में निर्धन जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जाएंगे।कार्यक्रम संयोजक जीवंती भट्ट ने बताया कि 8 फरवरी को डीएसए मैदान में 12:00 से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Image is not loaded

You cannot copy content of this page