

पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी के पिता के निधन पर जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न संगठनों ने जताया दुख
शोक में फड़ कारोबारियों ने बंद रखे अपने प्रतिष्ठान

नैनीताल। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन सचिन नेगी के पिता प्रेम सिंह नेगी (65) का निधन आज बुधवार को सुबह हो गया है। उनका अंतिम संस्कार रानीबाग शमशान घाट पर किया गया। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधि, होटल व्यवसाई, व्यापारी, स्थानीय लोगों के अलावा पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है।
बता दें कि पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी के पिता प्रेम सिंह नेगी का स्वास्थ्य काफी दिनों से खराब चल रहा था। बुधवार सुबह को घर पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रों, बाहुओ व नाती, पोतों को रोता बिलखता छोड़ गये हैं। इधर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और संजीव आर्य ने सचिन नेगी के पिता प्रेम सिंह नेगी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। इसके अलावा विधायक सरिता आर्या ने पालिका अध्यक्ष सचिन के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर दुख जताया है।
इधर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी के पिता प्रेम सिंह नेगी के निधन पर मल्लीताल पंत पार्क और गुरुद्वारा क्षेत्र के फड़ कारोबारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर शोक व्यक्त किया।
उधर
रॉयल बास्केटबॉल कलब द्वारा आज नगर पालिका के अध्यक्ष सचिन नेगी के पिता के आकस्मिक निधन पर कलब की तरफ से शोक सभा आयोजित की गयी जिसमें सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शन्ति हेतु प्रार्थना की गयी , जिसमें आनन्द सिह खम्पा,राजीव गुप्ता, हरीश जोशी, विनोद कनारी, दिनेश वर्मा ने शोक सवेदना व्यक्त की। इधर
प॓जाबी महासभा नैनीताल के द्वारा नगर पालिका अध्य्क्ष सचिन नेगी जी के पिता के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक स॓वेदना व्यक्त की गयी एवं परिवार को इस दुख को सहन करने हेतु प्रार्थना की गयी, इस दौरान सचिव प्रेम कुमार शर्मा, विक्रम स्याल, प्रीत पाल सिंह आहुजा, रतिन्दर पाल सिंह,सतीश गुप्ता, रमनजीत सिंह, अमर प्रीत सिंह,राजीव गुप्ता, सुमित खन्ना, पवन कुमार उपाध्याय आदि शामिल थे।
उधर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी के पिता प्रेम सिंह नेगी के निधन पर मुहर्रम कमेटी नैनीताल ने शोक व्यक्त कर सभा की गई, सभा में सभी लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना कर परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने कि प्रार्थना की। सभा में कमेटी के अध्यक्ष नाजिम बक्स, उपाध्यक्ष तस्लीम बख्श, महासचिव समीर अली, मोहम्मद अज़ीम , मोहम्मद कासिम व पूर्व अध्यक्ष समीर अहमद. पूर्व महासचिव मोहम्मद नसीम, मोहम्मद साबिर, समीउल्लाह, शाहनवाज खान, शान अहमद, सउद बक्स, आदि लोग मौजूद रहे।


Related Posts


शेयर करें – नैनीताल। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन सचिन नेगी के पिता प्रेम सिंह नेगी (65) का निधन आज बुधवार को सुबह हो गया है। उनका अंतिम संस्कार रानीबाग शमशान घाट पर किया गया। उनके निधन…